बेगुसराय, सितम्बर 23 -- भगवानपुर। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी मेहदौली शाखा के बगरस निवासी कामरेड रामजी महतो के असामयिक निधन हो जाने के बाद उनके निवास स्थान बगरस गांव में कामरेड नरेन्द्र ठाकुर की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि एवं संकल्प सभा का आयोजन किया गया। मुखिया शिव शंकर महतो, अंचल प्रभारी राजेंद्र चौधरी ने कहा कि आज हमारे बीच से एक मजबूत साथी का चले जाना पार्टी और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। अंचल मंत्री अशोक राय ने कहा कि कामरेड रामजी महतो पार्टी के एक वफादार सिपाही थे। मौके पर रामजी महतो, राम प्रकाश पासवान, रामचन्द्र पासवान चितरंजन चौधरी, सुशील कुमार महतो आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...