रांची, दिसम्बर 14 -- खूंटी, संवाददाता। मारवाड़ी समाज की सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता श्वेता भाला का 28 नवंबर को निधन हो गया था। रविवार को मारवाड़ी समाज के तत्वावधान में राजस्थान भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर समाज के लोगों द्वारा दिवंगत श्वेता भाला के चित्र में पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व की विस्तार से चर्चा की गई। मौके पर वक्ताओं ने उनकी असमय निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके सामाजिक योगदान, स्नेहिल व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा कि समाज ने अपना एक सशक्त स्तंभ खो दिया है। मौके पर बड़ी संख्या में मारवाड़ी समाज के लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.