साहिबगंज, अगस्त 4 -- साहिबगंज। झारखंड आंदोलन के महानायक, दिशोम गुरु वीर शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर मंगलवार को साहिबगंज इतिहास के एक भावुक व गौरवपूर्ण क्षण का गवाह बना। शहर के सिदो-कान्हू स्टेडियम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि देने भारी उमड़ पड़ी। कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने की। मंच संचालन शिक्षक भगवती रंजन पांडेय ने किया। मौके पर झामुमो,भाजपा,आजसू,कांग्रेस,जदयू समेत अन्य दलों के जिलास्तरीय नेता मंच पर दिखे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के राजस्व व परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ शामिल हुए। कार्यक्रम में झामुमो केंद्रीय सचिव व प्रवक्ता पंकज मिश्रा,राजमहल विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन, पूर्व मंत्री व वरीय कांग्रेसी आलमगीर आलम ,पूर्व विधायक डॉ. ध्रुव भगत, भाजपा नेता अमित सिंह, ...