अररिया, अप्रैल 28 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सोमवार को ज़ेनिथ पब्लिक स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान विद्यालय की प्रिंसिपल स्व. कविता खान की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस भावपूर्ण अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं, कार्यालय स्टाफ एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पूरे परिसर में शोक और श्रद्धा का वातावरण व्याप्त था। मौन के पश्चात स्वर्गीय प्रिंसिपल के तैल चित्र पर विद्यालय के निदेशक खुर्शीद खान, पुत्री कनक के खान, पुत्र कैफ के खान के नेतृत्व में सभी शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। यह भी पढ़ें- अररिया : श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन ...