श्रद्धांजलि अर्पित की
बाराबंकी, मई 8 -- सिरौलीगौसपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की बैठक ब्लाक परिसर में ब्लाक अध्यक्ष राम प्रताप वर्मा की अध्यक्षता एवं तहसील अध्यक्ष रामसजीवन वर्मा के संचालन में हुई। जिसमें भाकियू टिकैत गुट के प्रान्तीय महामंत्री स्वर्गीय मुकेश सिंह की सातवीं पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पितकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख रेनू वर्मा, मोहम्मद जीसान, मंगल यादव, राम उदेश गुप्ता, वीरेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश, राम बहादुर, जगदम्मा, उमेशचंद्र, मोनू, केवल प्रसाद, सुरेन्द्र, विनय कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.