श्रद्धा, सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया गया गुरु अर्जुन देव का शहीदी गुरुपर्व
रामगढ़, जून 18 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। सिख धर्म के पंचम पातशाह, शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जुन देव महाराज का पावन शहीदी गुरुपर्व गुरुवार को रामगढ़ स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में श्रद्धा, सादगी और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर गुरु महाराज को नमन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत अमृतवेला में प्रातः 8 बजे श्री अखंड पाठ साहिब की संपूर्णता के साथ हुई। इसके बाद सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक विशेष दीवान सजाया गया। यह भी पढ़ें- मनाया गया गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस विशेष दीवान दीवान में प्रसिद्ध रागी जत्था भाई अरदासिया ने गुरबाणी शब्द-कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को आध्यात्मिक रस से सराबोर किया। दोपहर 2.15 बजे अरदास, हुकमनामा साहिब और कढ़ाह प्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.