देवरिया, मई 28 -- देवरिया, निज संवाददाता अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा विचार क्रांति अभियान के अंतर्गत युग निर्माण शिक्षण संस्थान इंटरमीडिएट कॉलेज के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण कथा का बुधवार को समापन हुआ। देवरिया खास स्थित एक मैरेज हॉल में आयोजन में श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक परंपाओं के उल्लासपूर्ण वातावरण में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।

अंतिम दिन का कार्यक्रम अंतिम दिन के कार्यक्रम का शुभारम्भ सुबह वैदिक मंत्रोच्चार एवं यज्ञीय अनुष्ठानों के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने महायज्ञ में आहुति देकर राष्ट्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं मानव कल्याण की कामना की। इस अवसर पर पुंशवन संस्कार, मुण्डन संस्कार, विद्यारम्भ संस्कार, यज्ञोपवीत संस्कार, विवाह दिवस एवं जन्म दिवस संस्कार भी विधिवत सम्पन्न कराए...