साहिबगंज, अप्रैल 4 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 स्थित लबदा गांव में शनिवार को ग्राम रक्षा काली की पूजा श्रद्धा, भक्ति व उत्साह के साथ हुई। मौके पर ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और वैदिक विधि-विधान के अनुसार पूजा-अर्चना कर मां काली से गांव व परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। पूजा के दौरान ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों के साथ-साथ ग्राम रक्षा काली मंदिर में फल, फूल व प्रसाद अर्पित किए तथा धूप-दीप जलाकर विधिवत पूजा संपन्न की। श्रद्धालुओं ने मां काली से गांव को महामारी, प्राकृतिक आपदा व अन्य विपत्तियों से सुरक्षित रखने की प्रार्थना की। मौके पर पारंपरिक आस्था के तहत पाठा (बकरे) की बलि भी दी गई। ढोल-नगाड़ों की गूंज और जय मां काली के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। गांव के कार्तिक महतो ने बताया क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.