श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया अन्नकूट उत्सव
मथुरा, मई 20 -- प्राचीन राधाबल्लभ मंदिर में पुरुषोत्तम मास सेवा महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को अन्नकूट उत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आराध्य ठाकुर राधाबल्लभ लाल को विविध प्रकार के छप्पन भोग अर्पित किए गए। वहीं अन्नकूट के दिव्य दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। संपूर्ण मंदिर परिसर राधे-राधे के जयघोष से गूंज उठा। मंदिर के तिलकायत अधिकारी आचार्य मोहित मराल गोस्वामी ने कहा कि पुरुषोत्तम मास में किए जाने वाले सेवा उत्सवों का विशेष आध्यात्मिक महत्व होता है। अन्नकूट उत्सव भगवान के प्रति कृतज्ञता और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ब्रज की परंपराओं में यह उत्सव भक्त और भगवान के मधुर संबंध को और अधिक प्रगाढ़ बनाता है। वहीं युवराज शोभित लाल गोस्वामी ने कहा कि अन्नकूट महोत्सव ब्रज संस्कृति और स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.