लखनऊ, जनवरी 21 -- बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्रीश्याम मंदिर में बुधवार को भक्तों ने भजनों की गंगा में गोते लगाये। शुकर सांवरे भजन संध्या से पूर्व श्याम बाबा का फूलों से भव्य शृंगार किया गया। भजन संध्या का शुभारंभ भजन गायिका अनुष्का मिश्रा ने श्याम हारे के सहारे, तेरे बिन किसे पुकारें... भजन से किया। इस भजन पर भक्त झूम उठे। वहीं पवन मिश्र और कृष्ण शर्मा ने मीठे -मीठे भजनों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सराबोर किया। कोलकाता के भजन गायक संजय मित्तल ने तू खाटू बुलाता रहे ... और मैं भी दीवाना हो गया खाटू के मंदिर में... सांवरिया सरकार है सबका पालन हारा... जैसे भजनों से मंदिर परिसर में मौजूद भक्तों को आनंद से भर दिया। इस अवसर पर रूपेश अग्रवाल, शिवम अग्रवाल ने विधि विधान ने पूजन -अर्चना की। कार्यक्रम में श्री श्याम परिवार के कार्यवाहक अध्यक्ष संजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.