धनबाद, अगस्त 21 -- राज्य जीएसटी विभाग की टीम ने गुरुवार को मेमको मोड़ के निकट अवस्थित हीरक स्क्वायर अपार्टमेंट में संचालित श्याम स्टील के कार्यालय में छापेमारी की। विभाग की दो टीमें पुलिस बल के साथ कार्यालय पहुंचीं। दिनभर कंपनी से जुड़े दस्तावेजों व रिकॉर्ड की जांच की। कार्रवाई के दौरान डिजिटल रिकॉर्ड भी खंगाले जाने की जानकारी है। जीएसटी अधिकारियों ने कार्यालय को अंदर से बंद कर कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ की। टीम ने कारोबार, लेनदेन और वित्तीय गतिविधियों से संबंधित जानकारी जुटाई। जांच के दौरान कंपनी के प्रतिनिधि विवेक लोधा समेत अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई। अधिकारियों ने कार्यालय में उपलब्ध विभिन्न वित्तीय एवं व्यावसायिक दस्तावेजों और रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की।बताया गया कि जांच के दौरान जीएसटी टीम कई महत्वपूर्ण द...