बस्ती, अगस्त 2 -- बस्ती। श्याम सुंदर शुक्ला ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। यह जानकारी सहायक श्रमायुक्त सचिन सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि जिले में गरीबों और श्रमिकों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के लिए श्रम प्रवर्तन अधिकारी की अगुवाई में विभिन्न लेबर अड्डों पर जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। इसकी शुरुआत कटरा क्षेत्र से की जाएगी। शिविर में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके साथ ही बोर्ड की ओर से निर्माण श्रमिकों के हित में शुरू किए गए यूपी डिजिटल लेबर चौक एप के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। पात्र श्रमिकों का पंजीयन और पंजीयन का नवीनीकरण कराया जाएगा। वहीं, असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों और गिग वर्कर्स के कल्याण...