पलामू, फरवरी 16 -- मेदिनीनगर। शहर थाना क्षेत्र के कांदू मोहल्ला निवासी श्याम साव हत्याकांड में नाम देने के विवाद को लेकर पूर्व पंचायत समिति सदस्य नवीन प्रसाद पर गोली चलाई गई थी। इस मामले में आरोपी गोलू पासवान ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि श्याम साव हत्याकांड में पूर्व पंचायत समिति सदस्य ने उसका नाम दे दिया गया था। इसे लेकर विवाद चल रहा था। उसने पूर्व पंचायत समिति सदस्य को रास्ते से हटाने का फैसला लेते हुए 15 जनवरी की सुबह गैस गोदाम रोड स्थित एक चाय दुकान पर बैठे नवीन को निशाना बनाकर गोली चलाई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.