आगरा, अप्रैल 25 -- मोहल्ला गुड़मंडी में बीती रात एक शाम बाबा के नाम संकीर्तन हुआ। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए और लोगों की तालियां बटोरीं। संकीर्तन श्याम बाबा कमेटी ने कराया। कीर्तन का शुभारंभ रात नौ बजे अखंड ज्योति प्रज्ज्वलन और गणेश वंदना के साथ हुआ। भजन गायक यश सिंघल मथुरा, सुरभि गुप्ता, नम्रता गुप्ता, जबलपुर, साक्षी शुक्ला, अरुण कुमार ने हारे के सहारे आजा, मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है समेत अन्य भजन सुनाए तो पूरा पांडाल बाबा के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम में इत्र वर्षा और पुष्प वर्षा की गई। देर रात बाबा की महाआरती हुई। यह भी पढ़ें- भजनों पर गूंजी तालियां, हुआ हवन और भंडारा कार्यक्रम में अंशुल गुप्ता, प्रिंस गोयल, चीकू सुनार, हर्ष गुप्ता, गौरव गुप्ता, आयुष गुप्ता, नब्बू गुप्ता, राजू गुप्ता, सुमित, अतुल गु...