कोडरमा, मार्च 26 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि शहर के शिव वाटिका में आयोजित श्याम शरण में आ जा रे का 48 वां मासिक अरदास महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। लो आ गया खाटू वाला... के जयकारों से पूरा वातावरण श्याममय हो गया। महोत्सव में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एवं श्याम भक्त शामिल हुए, जिन्होंने बाबा खाटू श्याम के दरबार में हाजिरी लगाकर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। महोत्सव के तहत शिव वाटिका में भव्य शीश दरबार सजाया गया, जिसे आकर्षक फूलों, रंग-बिरंगी रोशनी और पारंपरिक सजावट से अलंकृत किया गया था।कार्यक्रम की शुरुआत पंडित अनिल मिश्रा के नेतृत्व में विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। जजमान के रूप में गिरधारी सोमानी व रीता सोमानी उपस्थित थे। उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न कराई। पूजा के दौरान बाबा को खीर एवं चूरमा का विशेष भोग अर्पित ...