भागलपुर, फरवरी 26 -- महर्षि मेंही विश्रामालय में बुधवार की देर शाम श्री श्याम फागुणोत्सव मारवाड़ी समाज द्वारा 14वां भव्य श्याम बसंत महोत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें कलाकारों द्वारा भव्य जागरण किया गया। श्याम की ज्योति जलायी गयी। जागरण व सवामणि का भोग लगाया गया। बाबा श्याम के शीश का अभिषेक हुआ। शाम में जोत जलाते हुए छप्पन भोग लगाया गया। सवामणी की बधाई देते हुए फल और मेवा का भोग लगाया गया। राहुल सोनी एंड ग्रुप भागलपुर द्वारा सांस्कृतिक जागरण कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक श्याम बाबा के गीत की प्रस्तुति की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...