महाराजगंज, मार्च 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। घुघली नगर के गांधीनगर निवासी कपड़ा व्यापारी श्याम रौनियार की मौत के मामले में 16 दिन बाद नया मोड़ आया है। मृतक के भाई कृष्णा रौनियार ने गुरुवार को घुघली थाने में तहरीर देकर गोरखपुर के एक कपड़ा व्यापारी और उसके एजेंट पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बीते 11 मार्च को खुशहालनगर रेलवे स्टेशन के पास 33 वर्षीय श्याम रौनियार का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पसलियां टूटने और अत्यधिक रक्तस्राव को मौत का कारण बताया गया था। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें श्याम ने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराते हुए परिवार को निर्दोष बताया था। इधर, पुलिस को दी गई तहरीर में मृतक के कृष्णा रौनियार ने आरोप लगाया है कि उनके भाई पर पिछले दो महीनों से...