कोडरमा, फरवरी 26 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। श्याम मित्रमंडल द्वारा भव्य फागुन उत्सव महाराणा प्रताप चौक स्थित श्री संकट मोचन मंदिर में धूमधाम के साथ मनाया गया। होली स्पेशल इस आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और श्याम बाबा के दरबार में भजनों की अमृत वर्षा का आनंद लिया। श्याम शरण में आज रे के सदस्यों द्वारा एक से एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झुमने को मजदूर कर दिया। मंदिर परिसर में बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया गया। अलौकिक श्रृंगार, आकर्षक फूलों की सजावट और मनमोहक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इत्र और केसर की सुगंध से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। अबीर-गुलाल और फूलों की होली खेलते हुए श्रद्धालु श्याम नाम में सराबोर नजर आए। पूरा परिसर श्याम बाबा की जय के उद्घोष से गूंज उठा।कोलकाता से पधारी प्रसिद्ध भजन गायिका ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.