कोडरमा, जून 13 -- ​झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। झुमरीतिलैया के शिव वाटिका परिसर में श्री श्याम सेवा मंडल के तत्वावधान में आयोजित एक शाम बाबा के नाम कार्यक्रम का समापन भक्तिपूर्ण माहौल में हुआ। कार्यक्रम में शहर समेत समेत आसपास के श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाई और सुख-समृद्धि की कामना की। ​महोत्सव की शुरुआत बाबा श्याम के अलौकिक और आकर्षक श्रृंगार के साथ हुई। त्रिलोकी प्रसाद की देखरेख में आयोजित इस भजन संध्या में स्थानीय व आमंत्रित कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। शाम 6 बजे से शुरू हुआ यह सिलसिला बाबा की इच्छा (देर रात) तक अनवरत चलता रहा। खाटू जाकर सुन लो भक्तों... जैसे प्रसिद्ध भजनों पर श्रद्धालु खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए। पूरा पंडाल श्याम भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।​छप्पन भोग का लगा महाप्रसाद​इस अवसर पर बाबा ...