मैनपुरी, मार्च 2 -- श्री श्याम भक्त सेवा समिति के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी छठवां श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव 6 मार्च को धूमधाम से शहर के आगरा रोड स्थित श्री रामलीला मैदान में मनाया जाएगा। ये जानकारी श्री श्याम भक्त सेवा समिति के पदाधिकारियों ने सोमवार को कार्यक्रम स्थल श्री रामलीला मैदान पर आयोजित वार्ता के दौरान दी। महोत्सव समिति के अध्यक्ष दीपांशु गुप्ता ने महोत्सव के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव की शुरुआत 6 मार्च को प्रातः 10 बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ मां मंगला सुंदरकांड समिति फर्रुखाबाद के द्वारा होगा। उसी दिन शाम 7 बजे भजन संध्या का आयोजन प्रभु इच्छा तक संपन्न होगा। भजन संध्या में मध्य प्रदेश की भजन गायक योगेश, मीना इंदौर, दिल्ली के भजन गायक रितिक गुप्ता, जयपुर की भजन गायिका साक्षी अग्रवाल, कलकत्ता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.