बदायूं, अप्रैल 29 -- तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई स्थित खाटू श्याम मंदिर में सप्तम श्री श्याम गुणगान महोत्सव और द्वितीय प्राण प्रतिष्ठा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस भव्य संकीर्तन में बरेली की सोनम सक्सेना और बुलंदशहर के नीशू बाबडा ने अपनी सुमधुर भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया, जिस पर भक्त देर रात तक थिरकते रहे। कार्यक्रम में बाबा का मनमोहक दरबार सजाया गया और 56 भोग अर्पित किए गए। मुख्य अतिथि विकास वार्ष्णेय बब्बू भइया और आचार्य ललितेश्वरानंद ने भक्तों को आशीर्वाद देते हुए भक्ति का मार्ग दिखाया। आयोजन को सफल बनाने में कृष्णगोपाल वार्ष्णेय, कौशल वार्ष्णेय और नवीन वार्ष्णेय सहित समस्त आयोजन समिति का विशेष सहयोग रहा। अंत में अतिथियों को सम्मानित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...