घाटशिला, दिसम्बर 15 -- मुसाबनी, संवाददाता। अग्रसेन भवन प्रांगण में शनिवार देर रात श्री श्याम मित्र मंडल मुसाबनी के द्वारा श्री श्याम महोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। श्री श्याम महोत्सव को यादगार बनाए जाने को लेकर श्री श्याम बाबा के भक्ति संगीत व भजन कीर्तन के लिए कोलकाता व जमशेदपुर एवं कोलकाता से कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति संगीत प्रस्तुत कर लोगों का रात भर मनोरंजन किया। श्री श्याम महोत्सव में भक्ति संगीत की समा बांधने कोलकाता से गायक राज गुरु, हर्षिता डीडवानिया, महावीर अग्रवाल (टाटानगर), गगन म्यूजिशियन (कोलकाता) ने कार्यक्रम में अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, बैंक ऑफ इंडिया के वरीय अधिकारी रविकांत चौधरी, घाटशिला, जादूगोड़ा, गालूडीह, जमशेदपुर, चा...