पूर्णिया, मार्च 31 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।श्रीश्याम परिवार जलालगढ़ की ओर से सप्तम श्याम महोत्सव का आयोजन धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। यह आयोजन श्रीआनंदकंद रामचंद्र ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में किया गया। मंदिर को आकर्षक विद्युत सज्जा एवं रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया था, जिसने श्रद्धालुओं को खासा आकर्षित किया। महोत्सव में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे भजन कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। जयपुर से आईं भजन गायिका नम्रता करवा, भागलपुर के गायक राहुल सोनी एवं कोलकाता से आए चंग धमाल ग्रुप ने अपने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्याम भजनों की गूंज पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे और पूरा परिसर भक्ति रस में सरा...