लखीसराय, फरवरी 24 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। श्री श्याम मंदिर सेवा समिति लखीसराय की ओर से गुरुवार 26 फरवरी को भव्य निशान शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा के साथ ही श्री श्याम फागण मेला कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। यह धार्मिक आयोजन 26 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक लगातार तीन दिनों तक चलेगा। समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम को लेकर श्री श्याम मंदिर परिसर में तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। मंदिर परिसर की सजावट, श्रद्धालुओं की सुविधा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष विजय बंका, मंत्री रेखा शर्मा एवं कोषाध्यक्ष श्रवण संथालिया ने बताया कि फागण मेले में बड...