रांची, मई 16 -- रांची। हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में ज्येष्ठ अमावस्या पर शनिवार को बाबा श्याम का विधि-विधान से महास्नान और विशेष शृंगार किया गया। आरती के बाद बाबा को विशेष भोग लगाया गया। इस अवसर पर मंदिर में 200वें श्री श्याम भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया गया। धार्मिक अनुष्ठान व भंडारे में आईएएस पूजा सिंघल, अभिषेक झा, सुरेश सरावगी, गोपाल मुरारका समेत कई लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- शनि जन्मोत्सव पर धार्मिक अनुष्ठान और भंडारे का आयोजन यह भी पढ़ें- शनिदेव जन्मोत्सव पर जनकपुरी विवेक विहार में 21वें भंडारे का हुआ आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...