गिरडीह, मार्च 24 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। शहर के आईसीआर रोड स्थित श्याम मंदिर के ऊपर के हॉल में सोमवार पूर्वाह्न आग लग गई। इस अगलगी के कारण छत के नीचे बनाई गई सीलिंग को नुकसान हुआ है। आग और धुआं पर लोगों की नजर चले जाने के कारण आग पर समय पर काबू पा लिया गया। इस कारण बहुत ज्यादा का नुकसान नहीं हुआ है। संभावना है कि शॉर्ट सर्किट से यह आग लगी होगी। आग लगने के कारण हॉल से धुआं निकलता देख थोड़ी देर के लिए श्याम मंदिर के पास अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। स्थानीय कर्मियों ने आग पर काबू को बुझाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...