धनबाद, जून 15 -- झरिया। झरिया श्री श्याम मंदिर कमेटी के सचिव, भाजपा नेता व समाजसेवी शिव कुमार अग्रवाल उर्फ शिबू अग्रवाल (65) का निधन रविवार की सुबह वाराणसी में इलाज के दौरान हो गया। वह कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। हैदराबाद से इलाज कराकर लौटने के बाद अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें वाराणसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से कोयरीबांध स्थित आवास पर व्यवसायियों और श्याम भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। वे अपने पीछे पत्नी संतोष देवी, पुत्र जयंत, अनीश, अभिषेक, पुत्री गुड़िया और भाई पवन व राजेश अग्रवाल सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। यह भी पढ़ें- नगीना में अंतिम यात्रा वाहन सेवा शुरू मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रघुवीर गोयल ने बताया कि देर शाम वाराणसी के हरिश्चंद्र घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। ...