बदायूं, मार्च 1 -- बिल्सी। नगर की पटवा कॉलोनी स्थित श्याम भवन पर एकादशी के उपलक्ष्य में खाटू श्याम बाबा का संकीर्तन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व खाटू श्याम बाबा का आकर्षक और भव्य श्रृंगार किया गया। यहां सबसे पहले भवन के सेवादार शिवम माहेश्वरी ने विधिविधान से बाबा की ज्योत प्रज्वलित कर संकीर्तन का शुभारंभ कराया। जैसे ही भजन-कीर्तन शुरू हुआ, श्याम प्रेमियों ने बाबा के जयकारों के साथ गीत गाकर अपनी आस्था प्रकट की। संकीर्तन के दौरान "हारे के सहारे, श्याम हमारे" जैसे भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन रहे। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण भी किया गया। इस मौके पर कई श्रध्दालु मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...