बरेली, सितम्बर 7 -- आंवला।मनौना धाम पर श्याम भक्तों के लिए रेलवे की सुविधा देने को रेल हेल्प डेस्क काउंटर बनाया जाएगा। जिससे श्रद्धालुओं की रेलवे से संबंधित परेशानी नहीं होगी।रविवार को बरेली जंक्शन के वरिष्ठ वाणिज्य निरीक्षक इमरान चिश्ती श्री श्याम जी मंदिर मनौना धाम पहुंचे और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक रेलवे हेल्प डेस्क रेल वन एप प्रचार के लिए किया। दो सौ से अधिक श्रद्धालुओं को रेल वन ऐप डाउनलोड भी कराई गई और लगभग सौ टिकट्स भी बनाए गए।रेलवे के अधिकारियों ने महंत श्री ओमेन्द्र महाराज जी से भी शिष्टाचार भेंटकर आवश्यक जानकारी दी। वरिष्ठ वाणिज्य निरीक्षक ने बताया कि मनौना धाम पर प्रतिदिन पांच हजार से अधिक श्रद्धालु आते हैं। बरेली जंक्शन पर तो उनके लिए हमारी टीम ने डाउनलोडिंग कैंपेन चलाया है। यहां आकर भी श्रद्धालुओं को 100 से 200 लोगों क...