बहराइच, फरवरी 2 -- कैसरगंज, संवाददाता। नगर पंचायत कैसरगंज के नौगईयां में श्याम भक्तों ने निशान यात्रा निकाली। यात्रा में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्याम भक्तों ने सहभागिता निभाई। निशान यात्रा का शुभारंभ राजा नौगईयां सोसाइटी से हुआ। राम-जानकी मंदिर कटरहिया डीह से होते हुए शाहनपुरवा से भ्रमण करते हुए आयोजन स्थल पर पहुंचकर पहुंचकर यात्रा का समापन हुआ। श्याम बाबा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। मुख्य आयोजक सत्यम गुप्ता, संजीत मौर्या एवं अमन मौर्य रहे। इस अवसर पर अमरेश बहादुर सिंह, ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह बिसेन, विनय प्रताप सिंह विन्नू, हिमांशु सिंह, रोहित कुमार मौर्य, हीरालाल मौर्य, सुरेंद्र वर्मा, अरविन्द यज्ञसैनी, दीपक सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...