धनबाद, मार्च 2 -- चास नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर भोलू पासवान शनिवार की रात पचगढ़ी बाजार स्थित गद्दी मोहल्ला के श्री खाटू श्याम दरबार पहुंचे। यहां उन्होंने पूरे श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया। मंदिर के पुजारी पंडित अजय शर्मा ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। मेयर भोलू पासवान ने कहा कि श्याम बाबा की कृपा से वे दूसरी बार मेयर निर्वाचित हुए हैं। चास नगर निगम क्षेत्र को विकसित और व्यवस्थित बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है। मौके पर दीपक अग्रवाल, नरेश कुमार, रुद्र कुमार, बाबू प्रताप, ऋषि कुमार, अनिल अग्रवाल, सोनू चौधरी, बजरंग अग्रवाल, अनमोल कुमार पांडेय एवं अंकित राजगढ़िया मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.