जौनपुर, दिसम्बर 17 -- बरईपार। क्षेत्र के सहोदरपुर निवासी 68 वर्षीय श्याम बहादुर सिंह के निधन पर बुधवार को शोकसभा की गई। इसमें महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह ने कहा कि श्याम बहादुर सिंह व्यवहार कुशलता और ईमानदारी के प्रतिमूर्ति थे। वन विभाग की सेवा छोड़ने के बाद उन्होंने कृषि विविधता और समाज सेवा में अपना संपूर्ण जीवन व्यतीत कर दिया। एसएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू ने कहा कि कृषि में विविध प्रयोग के साथ ग्रामीणों से मधुर संबंध और समाज सेवा का महत्वपूर्ण कार्य करके श्याम बहादुर सिंह ने समाज में आदर्श प्रस्तुत किया है। इस मौके पर भाजपा नेता विनय कुमार सिंह, बक्सा प्रमुख मनोज यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्यामराज सिंह, पम्मू सिंह, बच्चा सिंह अन्य रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.