समस्तीपुर, फरवरी 28 -- हसनपुर। श्याम फाल्गुन महोत्सव को लेकर शुक्रवार को नगर में निशान शोभा यात्रा निकाली गई। मीता राम बरबरिया स्मृति भवन से 300 निशान महिला, पुरुष, बच्चे ने नगर भ्रमण करते हुए उत्सव स्थल अग्रसेन भवन में बाबा को अर्पित किया। निशान यात्रा में प्रियंका अग्रवाल सारिका, सीमा, अनीता मंजू, सुमन, मीरा, कपीश रूपा, अंजली, ममता, सुधा, आयुष आदि ने भाग लिया। दो दिवसीय 24 वां श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव निशान यात्रा में नमन सर्राफ कलकाता जुगनू पागल, श्वेता अग्रवाल, परितोष मीनी ने नृत्य नाटिका के साथ भक्तों का मन मोह लिया। प्रबंधन समिति में राम नारायण अग्रवाल, दीप चंद्र बरबरिया, संजय बजाज, गणेश अग्रवाल, देवी प्रसाद अग्रवाल, निशांत अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, रोहित, मोहित, अभिषेक विकल, रमेश ड्रोलिया, राजीव ड्रोलिया नीरज, आलोक, अनुभव, राजेश, अज...