उन्नाव, मार्च 21 -- उन्नाव। जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित श्याम प्रकाश श्रीवास्तव अंडर 23 जनपदीय क्रिकेट लीग के अंतर्गत रामकली स्टेडियम शुक्लागंज में खेले गए आज चौथे लीग मैच में पीकेसी ने यूसीसी को 9 विकेट से हराया। मैच के पूर्व पीकेसी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूसीसी की टीम ने निर्धारित 40 ओवर के मैच में 35.4 ओवर बल्लेबाजी की और 197 रन बनाकर आल आउट हो गई, जिसमें शुभम यादव ने 95 तथा प्रियांशु रावत ने 29 रनों का योगदान दिया। पीकेसी की ओर से गेंदबाजी करते हुए नवरत्न और रौनक सिंह ने तीन-तीन तथा देवांश ने दो विकेट प्राप्त किये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीकेसी की टीम ने नवरत्न के नाबाद शतक के दम पर 9 विकेट से जीत प्राप्त की नवरत्न ने 14 चौके व पांच छक्को की मदद से 109 रन बनाएं,इसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.