मुजफ्फर नगर, मार्च 25 -- मुजफ्फरनगर। नई मण्डी स्थित रामलीला भवन में आयोजित तीन दिवसीय श्री श्याम महोत्सव श्याम पधारो म्हारे गांव-2 का समापन रिकॉर्ड तोड़ भीड़ और भक्तिमय उल्लास के साथ हुआ। अंतिम दिन बाबा खाटूश्याम के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उद्योगपति भीमसैन कंसल, श्यामनारायण अग्रवाल, रामकुमार बंसल, अंकुर गर्ग और पूर्व विधायक अशोक कंसल मौजूद रहे। कमेटी के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों को पटका पहनाकर और बैच लगाकर सम्मानित किया। उत्सव के समापन अवसर पर विख्यात भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल श्याममय कर दिया। जयपुर से पधारी रजनी राजस्थानी ने हारे का सहारा और दुनिया चले ना श्रीराम के बिना जैसे भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। वहीं जयपुर से आए अभिषेक नामा ने अपने मधुर भजनों की थाप ...