इटावा औरैया, अप्रैल 19 -- इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के श्याम नगर मोहल्ले में रविवार तड़के नर्सिंग की छात्रा का शव उसके कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य इकट्ठा किए। श्याम नगर निवासी राजीव कुमार की 20 वर्षीय पुत्री मोनिका बीएससी नर्सिंग की छात्रा थी और आगरा में पढ़ाई कर रही थी। वह प्रथम वर्ष में अध्ययनरत थी। परिजनों ने बताया कि मोनिका कुछ समय से पढ़ाई के दबाव को लेकर तनाव में थी। शनिवार को ही आगरा से अपने घर इटावा लौटी थी। शनिवार रात मोनिका ने परिवार के सदस्यों के साथ खाना खाया और उसके बाद अपने कमरे में सोने चली गई। यह भी पढ़ें- हाइट कम होने पर युवती ने फांसी लगाकर दे दी जान रविवार सुबह करीब चार बजे कमरे में दुपट्टे से उसका शव फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना ड...