कानपुर, मई 10 -- चकेरी। श्याम नगर में एक बाइक मकैनिक ने आरोप लगाया है कि दुकान में घुसकर गाली-गलौज करने का विरोध करने पर आरोपितों ने उन्हें लाठी-डंडों से पीटा। चकेरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। श्याम नगर निवासी मोहम्मद आरिफ बाइक मकैनिक हैं। उनकी झंडा चौराहे पर दुकान है। पीड़ित ने बताया कि शनिवार की सुबह वह दुकान में थे। तभी इलाके के आकाश उर्फ चंदू, छोटी, पिन्टू समेत करीब चार महिलाएं आईं और उनसे बिना वजह गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने उन्हें लाठी-डंडों से पीटा। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- खेत में बकरी जाने पर बवाल, घर में घुसकर दंपति समेत चार को पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.