जमशेदपुर, फरवरी 24 -- जमशेदपुर। श्री श्याम जागरण मंच के सदस्यों की तीन टोली सोमवार को हवाई मार्ग से खाटू धाम पहुंची। मंच के सदस्य मंगलवार को फागुन माह की सप्तमी को रिंगस के परसराम पुरिया धर्मशाला से ध्वज पूजन कर प्रभु श्री श्याम के चरणों में ध्वज अर्पित करेंगे। खाटू धाम जाने वालों में मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल, विमल रिंगसिया, अशोक अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, चंदन अग्रवाल, अमित सिन्हा, अमित मोदी, गोपाल रिंगसिया, कमल अग्रवाल, कविता, बबीता, रेखा, सुनीता सहित अन्य शामिल हैं। सदस्य अपनी श्रद्धा के प्रतीक स्वरूप छोटी ध्वजाएं स्वयं बनाते हैं और प्रभु को अर्पित करते हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने प्रभु की अलौकिक झांकी, लड्डू गोपाल की पालकी और मीठे भजनों के साथ दर्शन किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.