हल्द्वानी, जनवरी 3 -- हल्द्वानी, संवाददाता। श्री श्याम प्रेमी परिवार की ओर से शनिवार को श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया। महोत्सव में सुबह 8 बजे से समता आश्रम गायत्री मंदिर से कालाढूंगी चौराहा होते हुए मुखानी खाटूश्याम मंदिर तक भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। शाम 7 बजे एचएन इंटर कालेज के मैदान में भव्य श्याम कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान चंडीगढ़ के भजन प्रवाहक मोनू दुआ, मंदसौर (मध्य प्रदेश) की भजन प्रवाहिका अधिष्ठा अनुष्का और हल्द्वानी के पंडित विवेक शर्मा ने खाटूश्याम बाबा के भजन गाए। इस दौरान श्रद्धालु बाबा के भजनों पर झूमते नजर आए। यात्रा में अध्यक्ष सोनू कश्यप, उपाध्यक्ष आकाश गुप्ता, मीडिया प्रभारी ध्रुव कश्यप आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...