कानपुर, मार्च 15 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। श्री आदिशक्ति जीण माता सेवा समिति का चुनाव अग्रसेन स्मृति भवन में हुआ। चुनाव अधिकारी दिनेश बरासिया की देखरेख में चुनाव कराए गए। श्याम अध्यक्ष तो अमित खंडेलवाल महामंत्री निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महामंत्री ने कहा कि धार्मिक और जनसेवा के कार्यों में वह आमजनों के साथ निरंतर खड़े दिखेंगे। चुनाव में प्रतीक अग्रवाल कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष भारत हरि कनोडिया, गंगाधर पोद्दार, सज्जन अग्रवाल, संयुक्त मंत्री नीरज कौशिक, सह कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, संगठन मंत्री संजय खेतान, महोत्सव संयोजक पुलक अग्रवाल, प्रचार मंत्री मयंक कनोडिया कीर्तन संयोजक वैभव अग्रवाल एवं विवेक गोयनका, विशेष सलाहकार गोपाल वर्मा, अनिल कनोडिया, दिनेश बरसिया एवं अंकित पांडे को निर्विरोध चुना गया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...