रांची, फरवरी 26 -- रांची, वरीय संवाददाता। हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में रंग रंगीलो श्री श्याम फागण अमृत महोत्सव के अवसर पर गुरुवार को श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ का आयोजन किया गया। बाबा का अद्भुत दिव्य श्रृंगार किया। मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने बताया कि मुख्य यजमान ने 11.15 बजे पूर्वाहन में अखंड ज्योति प्रज्वलित की। इसके बाद आए हुए सभी श्याम भक्तों ने एक-एक करके अखंड ज्योति में आहुति देकर अपने इष्ट देव को रिझाया। कोलकाता से आए ज्योति खन्ना एवं उनकी टीम ने भजनों और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तों को दिन भर झुमाए रखा। पाठ वाचक ने जब व्यास पीठ से अखंड ज्योति है अपार माया श्याम देव की है प्रबल छाया से पाठ का प्रारंभ किया तो पूरा श्याम मंदिर बाबा की जय, अहिल्यावती की जयकारों से गूंजता रहा। दोपहर में भोजन फलहारी की सुंदर व्यवस्था श्री श...