बोकारो, फरवरी 27 -- नगर के सेक्टर- 2डी स्थित श्यामा माई मंदिर में चल रहे होली महोत्सव सह श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन गुरुवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव का धूमधाम से मनाया गया। भजन-कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जमकर झूमे। वृंदावन से पधारे कथावाचक गोविंद कृष्ण शास्त्रीजी महाराज ने भक्ति के साधन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि मनुष्य के जीवन में अच्छे व बुरे दिन प्रभु की कृपा से ही आते हैं। उन्होंने कहा कि जिस समय भगवान कृष्ण का जन्म हुआ, जेल के ताले टूटा, वासुदेव व देवकी बंधन-मुक्त हो गए। यमुना पार वासुदेव गोकुल पहुंचे। जहां से यशोदा के यहां पैदा हुई शक्तिरूपा बेटी को लेकर वापस लौटे, जिसे छीनकर कंस ने जमीन पर पटकना चाहा तो वह कन्या शक्ति रूप में प्रकट हुई। कंस के अत्याचार के दिन समाप्त करने व उसका वध करने वाला पैदा होने...