दुमका, जुलाई 7 -- दुमका, प्रतिनिधि। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत, दुमका एवं मिथिलम फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में इंग्लिश क्लासेस रसिकपुर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उनके जीवन एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया तथा युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी सौरभ जैन ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- मेरा युवा भारत द्वारा चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन वहीं आद्या लाइब्रेरी के निदेशक विनोद सर ने शिक्षा,...