घाटशिला, अप्रैल 10 -- चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुंदरपुर पंचायत के विभिन्न गांवों में चापाकल खराब होने के कारण ग्रामीण पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चापाकलों की मरम्मत नहीं हुई तो गर्मी के समय स्थिति और भी भयावह हो जाएगी। ग्रामीणों के मुताबिक चापाकलों की मरम्मत नहीं हो रही है। पंचायत की मुखिया हीरामनी हांसदा ने बताया कि पंचायत में कुल 26 चापाकल खराब हैं। इसकी सूचना उन्हें भी है। उन्होंने कहा कि पंचायत में चापाकल मरम्मत के लिए फंड न होने के कारण खराब चापाकलों की मरम्मत नहीं हो रही है। उन्होंने इसकी सूचना पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पदाधिकारियों को देकर खराब चापाकलों की मरम्मत जल्द से जल्द कराने की मांग की है, ताकि लोगों को पेयजल संकट से निजात मिल सके। विभाग के पदाधिकारियों द्वारा जल्द से जल्द पंचायत में खर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.