रांची, जुलाई 1 -- रांची। डोरंडा थाना क्षेत्र के श्यामली कॉलोनी में आवास संख्या बी-तीन से चोरों ने चांदी के जेवर, बॉक्स, मोबाइल और आईपैड की चोरी कर ली है। चोरी बंद पड़े मकान में हुई है। मामले में समरजीत जाचक की लिखित शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। बताया गया कि जिस क्वार्टर से चोरी हुई है, वह अभी रहने लायक नहीं है। इस वजह से सूचक अभी सेटेलाइट टाउनशिप में रह रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...