बोकारो, मई 23 -- बेरमो/खेतको। तेनुघाट-बोकारो नहर पर अवस्थित श्यामलता पुल (एक्वाडक्ट) इन दिनों गंभीर जल रिसाव की समस्या से जूझ रहा है। पुल के लगभग छ: से अधिक स्थानों से लगातार पानी रिसने की घटना ने क्षेत्र वासियों की चिंता बढ़ा दी है। यह भी पढ़ें- मेटेरियल की गुणवत्ता को लेकर उठाए जा रहे थे सवालजल रिसाव की चिंता स्थानीय ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों का मानना है कि यदि समय रहते इस रिसाव पर नियंत्रण नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है। झामुमो नेता काशीनाथ केवट ने इस मामले को गंभीर बताते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत उच्च प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र भेजकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। आरोप लगाया कि हाल ही में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से नहर की विभिन्न जगहों पर 240 संवेदकों के माध्यम से मरम्मत कार्य कराया गया, लेकि...