देहरादून, मई 2 -- ऋषिकेश। चारधाम यात्रा और पर्वतीय क्षेत्रों में सैर सपाटे के लिए तीर्थटकों व पर्यटकों का हुजूम उमड़ रहा है। जिसके चलते श्यामपुर से लेकर मुनिकीरेती तक ट्रैफिक जाम हो गया है। हर तरफ वाहनों की लंबी कतार दिख रही है, जिससे न सिर्फ तीर्थटक और पर्यटक परेशान हैं, बल्कि स्थानीय लोगों को भी आवागमन में भारी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। श्यामपुर में कुछ इस तरह का दृश्य दिख रहा है। यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा और वीकेंड: दिल्ली से दून ढाई घंटे, मसूरी पहुंचने में लगे तीन, सड़कों पर गाड़ियों का पहिया जाम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...