हरिद्वार, मई 14 -- श्यामपुर, संवाददाता। ग्राम पंचायत श्यामपुर एवं सजनपुर पीली में जनसेवा एवं अध्ययन केंद्र भवनों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। क्षेत्र में बन रहे इन भवनों को ग्रामीणों के लिए उपयोगी सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। प्रत्येक भवन का निर्माण करीब 20 लाख रुपये की अनुमानित लागत से किया जा रहा है। भवन तैयार होने के बाद यहां जनसेवा केंद्र की सेवाएं, पठन-पाठन की व्यवस्था, व्यावसायिक प्रशिक्षण, युवाओं और ग्रामीणों से जुड़ी गतिविधियों के संचालन की संभावना है। इससे ग्रामीण क्षेत्र में जनसुविधा एवं अध्ययन व्यवस्थाओं को नई दिशा मिल सकती है। हालांकि, भवनों में आगे किस प्रकार की सुविधाएं शुरू होंगी, यह शासन और प्रशासन स्तर पर लिए जाने वाले निर्णय के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। यह भी पढ़ें- श्यामपुर-सजनपुर पीली में जनसेवा एवं अध्ययन केंद्रो...