हरिद्वार, दिसम्बर 13 -- पंचायती और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान के तहत शनिवार को तहसील प्रशासन ने ग्राम पंचायत श्यामपुर और सजनपुर में कार्रवाई की। इस दौरान खेतों तक पहुंचने वाली मुख्य चकरोड सहित 20 बीघा से अधिक सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। इस जमीन का बाजार मूल्य लगभग 30 करोड़ रुपये आंका जा रहा है। दोनों ग्राम पंचायतों में गंगा के आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण था। इस मौके पर प्रशासनिक टीम और पुलिस बल के साथ ग्राम प्रधान श्यामपुर योगेश चौहान, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सजनपुर सुनील पाल, पूर्व प्रधान सत्यपाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है। करीब 20 बीघा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। सरकारी जमीन पर किसी भी कीमत पर कब्जा नहीं कर...