श्यामपुर में हादसे में युवक की मौत पर केस
रिषिकेष, मार्च 20 -- श्यामपुर में हरिद्वार-ऋषिकेश नेशनल हाईवे को पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक यह घटना 17 मार्च की है। लक्ष्मी देवी निवासी विस्थापित पशुलोक ब्लॉक-बी, ऋषिकेश ने तहरीर दी। बताया कि उनके पति दीन सिंह रावत श्यामपुर में हाईवे को क्रॉस कर रहे थे। इसी बीच उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। इलाज के दौरान एम्स ऋषिकेश में उनकी मौत हो गई। कोतवाल कैलास चंद्र भट्ट ने बताया कि वाहन की पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.